जनकल्याण शिविर का हुआ आयोजन
धर्मेन्द्र कुमार सिंह
बिक्रमगंज, रोहतास। जिलाधिकारी रोहतास नवीन कुमार के निर्देश पर काराकाट प्रखंड के गम्हरिया पंचायत के सामुदायिक भवन में जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। जिसका उदघाटन काराकाट प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह एंव गम्हरिया पंचायत के मुखिया अमृता कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। गम्हरिया पंचायत के मुखिया अमृता कुमारी के द्वारा काराकाट प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। वही मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार के द्वारा प्रखंड से आए सभी विभागों के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से जुड़े कुल 164 आवेदन दिए। जिसमें सबसे अधिक करीब 100 आवेदन आवास योजना को लेकर आया। इसके अलावा राशन कार्ड के लिए 32, स्वास्थ विभाग से 01, आईसीडीएस से 02, अंचल से 05, मनरेगा से 05, विद्युत विभाग से 12, श्रम संसाधन विकास से 07 आवेदन प्राप्त हुए हैं। शिविर में काराकाट प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह, अंचल से शिव प्रकाश वर्मा कुमार, मनरेगा कार्यक्रम से जेई राजिव कुमार, स्वास्थ्य विभाग से डॉ.. मन्नीलाल कनिय अभियंता, आशिष कुमार, महिला पर्यवेक्षिका बाली कुमारी, आपुर्ति से जितेन्द्र कुमार, सामाजिक सुरक्षा से शोभराज कुमार, मुखिया अमृता कुमारी, पंचायत सचिव अविनाश कुमार, कार्यपालक मो. अशलय, विकास मित्र गिरधरलाल, जेएस एस अनूज कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय कुमार शर्मा, श्रम परिवर्तन पदाधिकारी देवाशीष सिंह, मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार, बिजेंद्र यादव एंव सभी वार्ड सदस्य आशुतोष चौबे, उपमुखिया बालजित सिंह सहित सभी विभाग के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और कर्मचारी तथा गम्हरिया पंचायत के काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











