लैंगिक समानता, हिंसा के रोकथाम को लेकर आयोजित हुआ कार्यक्रम
जितेंद्र सिंह चौधरी
वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी में मिशन शक्ति-4 के अंतर्गत ट्रैफिक पुलिस लाइन में लैंगिक समानता, हिंसा की रोकथाम एवं पीड़िता को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने के सम्बंध में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस सम्बंध में एडीसीपी ममता रानी ने कहा कि मिशन शक्ति विशेष अभियान (चतुर्थ) के अंतर्गत “कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण” व ‘शक्ति दीदी’ अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पुजा पण्ड़ालो तथा सार्वजनिक व संवेदनशील स्थानों पर बालिकाओं/महिलाओं को विभिन्न योजनाओं, कानूनी प्रावधानों, सोशल मीडिया प्लेटफार्म व साइबर सुरक्षा की जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा हैं। महिला बीट आरक्षियों द्वारा लगातार मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं/महिलाओं को विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरो 1090, 1076, 181, 1930, 112 व साइबर क्राईम के विभिन्न पहलुओं के बारे मे जानकारी देते हुए जागरुक किया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















