जिला अस्पताल में एक्स-रे सुविधा में समस्या बरकरार, मरीजों को घण्टों इंतजार करना पड़ा
तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। जनपद के जिला अस्पताल में सोमवार को एक्स-रे कराने आए मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही मरीज कई घंटे तक लाइन में खड़े रहे लेकिन उन्हें एक्स-रे कराने का मौका नहीं मिला। कई लोग 5 घंटे तक इंतजार करने के बाद भी खाली हाथ लौट गए। शिवशंकर नाम के एक सांस रोगी 3 घंटे से लाइन में थे।
वहीं कमर के एक्स-रे के लिए आई हेमलता शर्मा सुबह नौ बजे से इंतजार करती रहीं। चार घंटे से लाइन में खड़ी रहीं ढाई साल के बच्चे की मां रेनू देवी भी परेशान नजर आईं। आसाबाद के रहने वाले मिलन भी करीब 3 घंटे से इंतजार कर रहे थे।मरीजों ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारी उनसे बातचीत में रूखे हैं और किसी ने यह नहीं बताया कि उनका नंबर कब आएगा। कई बार इंतजार के दौरान लोग अपने नंबर जाने बिना ही वापस चले जाते हैं। अस्पताल के सीएमएस डॉ. नवीन जैन ने बताया कि एक्स-रे के लिए सुबह पर्ची दी जाती है और नंबर के हिसाब से मरीजों की जांच होती है। यदि कोई कर्मचारी मरीजों के साथ अनुचित व्यवहार करता है तो इसकी शिकायत की जा सकती है। अस्पताल प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से देख रहा है और जल्द सुधार के लिए कदम उठा रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















