HomeJaunpurचूड़ी बनाने वाली महिला की बात सुनकर प्रियंका हुई हैरान, आखिर ऐसा...

चूड़ी बनाने वाली महिला की बात सुनकर प्रियंका हुई हैरान, आखिर ऐसा क्या कहा…

चूड़ी बनाने वाली महिला की बात सुनकर प्रियंका हुई हैरान, आखिर ऐसा क्या कहा…

महिला से कहा- सिलेण्डर तो बहुत महंगा हो गया है

अजय मिश्रा
फिरोजाबाद। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा फिरोजाबाद पहुंचीं। सिरसागंज में महिलाओं से मिलने के बाद वह चूड़ी बनाने वाली महिला के घर पहुंच गईं। उन्होंने वहां पर चूड़ी बनाना सीखा। प्रियंका ने महिला से कहा कि सिलेंडर तो बहुत महंगा हो गया है। महिला ने जवाब दिया कि 1000 रुपए हैं। उन्होंने महिला से चूडियों को बेचने पर होने वाली कमाई की जानकारी ली।

महिला ने जब उन्हें बताया कि कुछ दर्जन चूड़ियों के उसे महज 3 रुपए मिलते हैं, यह सुनकर प्रियंका को बहुत हैरानी हुई। उन्होंने महिला से उसके परिवार वालों की भी जानकारी ली। प्रियंका जनसभा को भी संबोधित करेंगी। 2 घंटे शहर में रुकने के बाद आगरा के लिए रवाना होंगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि प्रियंका महिलाओं से संवाद करेंगी। संभावना व्यक्त की जा रही है कि वह इस दौरान प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी कर सकती हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं है। वह आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा करेंगी।

स्नेहलता बबली को प्रत्याशी किया था घोषित
माना जा रहा है कि जिले की पांचों विधानसभाओं पर इस बार कांग्रेस महिलाओं को प्रत्याशी बनाने जा रही है, इसे लेकर कई महिला कांग्रेसी विगत लंबे समय से अपने चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। यहां तक कि टूंडला विधानसभा से पूर्व में कांग्रेस ने स्नेहलता बबली को प्रत्याशी घोषित किया गया था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

 

Must Read