HomeJaunpurजन विश्वास यात्रा में अधिवक्ता शशिकांत राय चुन्ना ने दिखायी ताकत

जन विश्वास यात्रा में अधिवक्ता शशिकांत राय चुन्ना ने दिखायी ताकत

जन विश्वास यात्रा में अधिवक्ता शशिकांत राय चुन्ना ने दिखायी ताकत

हजारों समर्थकों के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत

जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बुधवार को भाजपा जन विश्वास यात्रा के दौरान गंगापुर में वरिष्ठ अधिवक्ता व भाजपा नेता शशिकांत राय उर्फ चुन्ना ने अपने कार्यकर्ताओं व हजारो की संख्या में समर्थको के साथ मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह का जोरदार स्वागत किया। भाजपा नेता श्री राय ने कहा कि जन विश्वास यात्रा में उमड़े जनसैलाब का उत्साह निश्चित ही इस बार भी पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाएगी।

भाजपा की नीतियों व कार्यो को जन-जन तक पहुचाने के लिए व जनता को विश्वास दिलाने के लिए जन विश्वास यात्रा में कार्यकर्ताओं ने उत्साह दिखाया। इस दौरान उनके साथ यूसुफ हासमी जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा वाराणसी, गंगापुर पार्षद जय प्रकाश, अरुण सिंह झप्पू (पूर्व महामंत्री बनारस बार), महेश सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष काशी विद्यापीठ, मोन्टी सिंह, संजय सिंह (पूर्व महामंत्री सेंट्रल बार), बृजेश सिंह जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, अनिल सिंह, अनिल राय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

 

Must Read