लोक चेतना जागरण करना बहुत बड़ा पुण्य कार्य: प्रमुख सचिव
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अयोध्या का पूर्वांचल पत्रकार सम्मेलन सम्पन्न
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अयोध्या द्वारा आयोजित पूर्वांचल पत्रकार सम्मेलन अयोध्या की धरती पर फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव सभागार अयोध्या में सम्पन्न हो गया जहां एल वेंकटेश्वर लू प्रमुख सचिव परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश एवं महानिदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासनिक अकादमी रहे। अध्यक्षता सौरभ कुमार प्रदेश अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने किया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। इसके बाद कुमकुम, भाग्य, सुनील सिंह, विश्वनाथ तिवारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संचालन केके तिवारी ने किया।
प्रमुख सचिव ने कहा कि लोक चेतना जागरण का काम बहुत ही बड़ा कार्य है। व्यक्ति को आत्म चिंतन करने की जरूरत है। प्रेम का संवाद करना होगा। जो व्यक्ति स्वार्थ, लोभ तथा गलत में लिप्त है। न अपना उद्धार करने सकते समाज का विकास। जातिवाद, परिवारवाद करते हैं। बाहरी आवरण बदल लेने से पवित्र नहीं हो जाते हैं। कर्मयोगी होना चाहिए तभी समाज का विकास करते सकते है। बहुत सारे चैलेंज है। ईमानदारी के साथ कर्मयोगी बनकर समाज हित में कार्य करना चाहिए। लोक चेतना जागरण का काम करना होगा।
प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहा कि संगठन आज प्रदेश में बडे पत्रकार संगठन के रूप में उभरा है। 75 जनपदो में ग्रामीण समाज हित में कार्य कर रहा है। जनता की आवाज उठा रहा है। ग्रामीण से लेकर शहर तक फैला हुआ है। विशाल वट-वृक्ष की तरह फैला हुआ है जिसकी रीढ मजबूत है।
प्रान्तीय महामंत्री ने देवी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि गांधी जी जैसे लोगो ने लोक चेतना जागरण का काम किया।भारत का हृदय कार्य जनों से होता है। हमारी कलम कैसे चलती है, यह बात कलम पर निर्भर है। विचार सकारात्मक होना चाहिए। अन्धेरा होने पर प्रकाश करना चाहिए। पत्रकार की भूमिका होती है। पत्रकारिता वह है जो सुचिता को बनाए रखने के गुण पर निर्भर करती है।
प्रदेश उपाध्यक्ष सरवन द्विवेदी ने कहा कि पत्रकार अपनी लेखनी से समाज हित की खबरों को प्रकाशित करता है और ग्रामीण पत्रकार ईमानदारी से बिना ईर्ष्या—द्वेष के समाचार को परोसता है। इस दौरान संगठन द्वारा संकलित स्मारिका ग्राम्य गौरव का विमोचन किया गया। अतिथियो को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
सम्मेलन में झांसी से लेकर बलिया तक के पत्रकारो ने भाग लिया। संगठन के जिलाध्यक्ष देव बक्श वर्मा ने समारोह में आये अतिथियों का स्वागत करते हुये आभार व्यक्त किया।
सम्मेलन को सरवन द्विवेदी प्रदेश उपाध्यक्ष, के.जी. गुप्त, शंकरदेव तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष, छोटे लाल प्रदेश कोषाधक्ष, नरेश सक्सेना प्रदेश संगठन मंत्री, आजमगढ मण्डल अध्यक्ष, अतुल कपूर लखनऊ मण्डल अध्यक्ष आदि ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर राजेन्द्र तिवारी मण्डल अध्यक्ष, ओम प्रकाश वर्मा जिला महामंत्री, ह्रदय राम मिश्र तहसील अध्यक्ष मिल्कीपुर, सुनील सिंह जिला उपाध्यक्ष, रवि प्रकाश गुप्ता रूदौली तहसील अध्यक्ष, अशोक वर्मा बीकापुर तहसील अध्यक्ष, केएस मिश्रा जिला मंत्री, रामनेत वर्मा उपाध्यक्ष, अवध राम यादव जिला महामंत्री, रमेश पांडेय, दयाशंकर मौर्या कोषाधक्ष, दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












