Homeरायबरेलीचिकित्सा अधीक्षक की कुर्सी पर बैठा प्राइवेट कर्मचारी, फोटो हुआ वायरल

चिकित्सा अधीक्षक की कुर्सी पर बैठा प्राइवेट कर्मचारी, फोटो हुआ वायरल

चिकित्सा अधीक्षक की कुर्सी पर बैठा प्राइवेट कर्मचारी, फोटो हुआ वायरल

पंकज मिश्रा
डलमऊ, रायबरेली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की इन दिनों जमकर किरकिरी हो रही है। कभी महंगी महंगी दवाओं को लेकर चिकित्सक चर्चा में रहते है तो मरीजों का ठीक तरह से उपचार न करने के मामले में परंतु शुक्रवार को इन सबसे अलग एक अनोखा मामला प्रकाश में आया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डी फार्मा और बी फार्मा की ट्रेनिंग कर रहे हैं। छात्रों की भीड़ लगी हुई है और मरीजों का उपचार भी बिना किसी निर्देश के करते हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बी फार्मा की ट्रेनिंग कर रहे छात्र नितिन कुमार चिकित्सा अधीक्षक की कुर्सी में बैठकर मरीजों का उपचार करने लगे। उसके बाद चिकित्सा अधीक्षक कुर्सी में बैठकर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर दिया। इसी क्रम में डी फार्मा की ट्रेनिंग करने आए अनुराग और बृजेश पाठक भी चिकित्सक की कुर्सी में बैठकर अपनी अपनी फोटो वायरल कर दी।

प्राइवेट व्यक्ति द्वारा चिकित्सक की कुर्सी में बैठकर जैसे ही फोटो वायरल की स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इस मामले में सबसे ज्यादा लापरवाही स्थाई रूप से तैनात फार्मासिस्ट की है जिनकी मौजूदगी में प्राइवेट व्यक्ति द्वारा सरकारी अधिकारी की कुर्सी में बैठकर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर दिया गया।

मामला जब सीएचसी प्रभारी तक पहुंचा तो उक्त मामले में लीपापोती करना प्रारंभ कर दिया। उपरोक्त मामले को लेकर अभी तक स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इससे साफ प्रतीत होता है कि उपरोक्त घटना को लेकर विभागीय अधिकारी जरा सा भी संजीदा नहीं है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read