HomeVaranasiविकास कार्यो को जान—बूझकर रोकना गलत परम्परा: अवधेश

विकास कार्यो को जान—बूझकर रोकना गलत परम्परा: अवधेश

विकास कार्यो को जान—बूझकर रोकना गलत परम्परा: अवधेश

एडीओ सहकारिता ने चौका में नाली निर्माण के विवाद सुलझाया
जितेन्द्र सिंह चौधरी/आदित्य जैसल
हरहुआ, वाराणसी। बीडीओ हरहुआ डा0 रक्षिता सिंह के निर्देश पर एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने ग्राम पंचायत चौका मे भूमिगत नाली निर्माण की जाँच की। उल्लेखनीय है कि नाली निर्माण कार्य को चमेली देवी और उनके परिजनो द्वारा भूमि विवाद बताकर रोक दिया गया जिस पर ग्रामपंचायत सदस्य प्रभात सैनी ने उपजिलाधिकारी सदर और बीडीओ हरहुआ से शिकायत की।

शिकायत की जाँच में मौके पर पहुंचे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने अवरोध उत्पन्न कर रहे ग्रामीणो को समझा—बुझाकर किसी तफह से मनाया।उन्होने कहा कि ग्रामपंचायतों में विकास कार्यो का विरोध करने की परंपरा को गलत बताया। एडीओ सहकारिता ने मौके पर मौजूद ग्राम विकास अधिकारी अभिलाष से क्षतिग्रस्त ह्यूम पाइपो को बदलवाने के लिए कहा।जाँच के दौरान ग्राम प्रधान शिवानी सिंह, प्रधान प्रतिनिधि उदय प्रताप सिंह, रोजगारसेवक विजय पटेल व ग्रामीण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read