Homeअम्बेडकर नगरन्यायालय के आदेश पर 6 लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज

न्यायालय के आदेश पर 6 लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज

न्यायालय के आदेश पर 6 लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज

ओमकार सिंह
अम्बेडकरनगर। थाना अलीगंज पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इलाज कराने के बहाने जवरदस्ती ले जाकर प्रापर्टी बैनामा कराने के बाद जहर खिलाकर हत्या करने के आरोप में सात लोगों के विरुद्ध जहर खिलाकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया है।

मामला थाना क्षेत्र के दरियापुर कुतव का है जहां की टालता देवी पत्नी स्व. रामानंद ने आरोप लगाया है कि वह अपने वृद्ध पति के साथ अपने एक पुत्र आजाराम के साथ रह कर अपने पति की सेवा कर रही थी कि बीते 26 अप्रैल 21 को मेरे दूसरे पुत्र कृष्ण कुमार व कृष्णकांत अपने सहयोगी राम प्रति पुत्र राम शब्द, जितेंद्र कुमार पुत्र रामरूप निवासी गण दरियापुर कुनुव, लालजी पुत्र रमापति निवासी फरीदपुर कुतव, छोटे लाल पुत्र राम किशुन निवासी डिहवा दौलतपुर, राम तीरथ पुत्र राम नवाज निवासी दुल्लापुर आये और मेरे पति रामानंद को जबरदस्ती दवा कराने के बहाने उठा लेगये और सभी पापर्टी बैनामा कराकर उन्हें जहर देकर 20 अप्रैल 21 को मार डाला तथा विना बताए अंतिम सरकार भी कर दिया। प्रकरण में न्यायालय द्वारा जारी आदेश के क्रम में पुलिस ने धारा 302, 326 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read