Homeचंदौलीमण्डल रेल प्रबन्धक को पत्रक सौंपने गये सामाजिक संस्था से पीआरआई ने...

मण्डल रेल प्रबन्धक को पत्रक सौंपने गये सामाजिक संस्था से पीआरआई ने किया दुर्व्यवहार

मण्डल रेल प्रबन्धक को पत्रक सौंपने गये सामाजिक संस्था से पीआरआई ने किया दुर्व्यवहार

सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों ने आक्रोशित होकर दिया धरना
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। अखिल भारतीय एकात्मशक्ति सामाजिक एवं सांस्कृतिक स्थान के तत्वधान में दिन सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक महोदय को संस्था के पदाधिकारियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पत्रक सौपना था, जिसमें पहली मांग गांधी मैदान को रेल द्वारा जो विगत दिनों स्टैंड में तब्दील कर दिया गया है। मैदान में मौजूद देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाया गया था, जो अब गायब है, जिसे तत्काल स्टेशन परिसर में मौजूद पार्क में लगाया जाए।

दूसरी मांग रेलवे द्वारा खिलाड़ियों, कलाकारों, सीनियर सिटीजन को रेल यात्रा में मिलने वाले छूट को कोरोना काल से बंद किया गया है, उसे भी पुनः चालू किया जाए। देश में अपना योगदान देने वाले खिलाड़ियों एवं कलाकारों को आर्थिक रूप से कुछ सहयोग मिल सके। तीसरी मांग रेलवे स्टेशन गेट नंबर दो पर मूत्रालय व शौचालय न होने के कारण यात्रियों खुले में मल मूत्र त्याग करना पड़ता है, जिसे आने जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है जो बीमारी को जो बीमारियों में तब्दील होने की आशंका है वॉइस आस्था के कोई संस्था के प्रमुख विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्रीजी ने स्वच्छ भारत मिशन का जो बीड़ा उठाया है वो गेट नंबर 2 पर ठेंगा दिखाने का कार्य कर रहा है।

इन्हीं मांगों को लेकर संस्था के पदाधिकारियों ने मंडल रेल प्रबंधक महोदय को उनके कार्यालय पत्रक देने के पहुंचे थे, तभी उनके पीआरआई ने संस्था के लोगो से मंडल रेल प्रबंधक से मीटिंग में व्यस्त होने का हवाला देते हुए उनका घंटो समय जाया किया और उनसे बदतमीजी भी की, जिससे नाराज संस्था प्रमुख विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि इस पीआरआई के खिलाफ उच्च अधिकारियों ने कोई कार्यवाही नहीं की या तो संस्था के पद अधिकारियों से माफी मांगे अन्यथा बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान बृजेश गुप्ता, साहिद तौसीफ, प्रमोद मौर्य, सतपाल सिंह, उषा यादव, हमीर साह, दशरथ चौहान, भरत सिंह, शिवधार, नवीन कुमार अजीत गिरी आदि मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का संचालन भागवत नारायण चौरसिया ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read