JAUNPUR NEWS : डीएम ने अधिकारियों संग जिला जेल का किया निरीक्षण
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने जिला जेल का निरीक्षण किया। दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गई जहां उन्होंने जेल अस्पताल में जाकर बंदियों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी लिया।
पाकशाला में जाकर खाने की गुणवत्ता की जांच करते हुये पाया कि बंदियों को अच्छा खाना दिया जा रहा है। जेल अधीक्षक एस.के. पांडेय को निर्देशित किया कि जेल में साफ-सफाई रहे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर कुलदीप गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












