मॉरीशस के राष्ट्रपति पहुंचे अयोध्या, देखा श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह अयोध्या पहुंचे। लखनऊ से कार के माध्यम से वह सरयू तट स्थित सरयू अतिथि गृह में पहुंचे। यहां नए सिरे से तरोताजा होने के बाद वह बजरंगबली की प्रधानता में पीठ हनुमानगढ़ी पहुंचे। हनुमान जी की वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना एवं आरती की। इस दौरान मारीशस के राष्ट्रपति भक्ति भाव में लीन दिखे। हनुमानगढ़ी के संत एवं शीर्ष हिंदूवादी नेता राजूदास ने उनका स्वागत सत्कार किया।
हनुमानगढ़ी में श्रद्धा निवेदित करने के मारीशस के राष्ट्रपति रामलला के दरबार में नतमस्तक होने पहुंचे। वह पूरे भाव और निष्ठा से रामलला के सम्मुख श्रद्धावनत रहे। उन्होंने रामलला की आरती भी की। रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने मारीशस राष्ट्रपति का अभिनंदन किया और उन्हें राम लला का प्रसाद भी भेंट किया। उन्होंने इसके बाद रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को भी देखा।
मंदिर निर्माण कार्य का साक्षी बनकर राष्ट्रपति निहाल नजर आए। इसके बाद राष्ट्रपति सिद्ध पीठ कनक भवन पहुंचे और कनक बिहारी सरकार की पूजा अर्चना और आरती की। कनक भवन के दर्शन के बाद राष्ट्रपति सरयू होटल वापस पहुंचे और वहां जहां भोजन करने के बाद वह दोपहर 1 बजे वापस लखनऊ के लिए रवाना हुए। राम नगरी में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह रूट डायवर्जन किया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











