HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : अन्तर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में केराकत के 19 खिलाड़ियों ने...

JAUNPUR NEWS : अन्तर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में केराकत के 19 खिलाड़ियों ने जीता मेडल

JAUNPUR NEWS : अन्तर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में केराकत के 19 खिलाड़ियों ने जीता मेडल

खिलाड़ियों के जीत की खबर मिलते ही क्षेत्र में जश्न का माहौल
खिलाड़ियों के घर बधाई देने वालों का सुबह से लगा रहा तांता
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित शोतोकाई अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप खेल प्रतियोगिता में केराकत तहसील क्षेत्र के 19 बाल खिलाडियों ने मेडल जीतकर देश ही नहीं जिले और तहसील का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में घाना, इंडोनेशिया, ईरान, टर्की, समेत अपने देश के विभिन्न क्षेत्रों के कुल 3 सौ खिलाडियों ने हिस्सा लिया।

इस प्रतियोगिता में केराकत ब्लाक के डेहरी और बांसवारी गांव से भी दो दर्जन बाल खिलाड़ी भाग लेने गए थे जिसमें से अलग अलग भार वर्ग में 5 खिलाड़ियों अंशिका यादव, शिवांकित यादव, स्वरांशी सिंह शालिनी मौर्या और कृष यादव ने गोल्ड तथा अंश यादव, दिव्यानी, लकी कुमार और आदित्य यादव समेत 4 ने सिल्वर मेडल जीता जबकि भारती विंद, अधयांश सिंह, रीमा गुप्ता, आशीष कुमार, कृष सेठ, राज यादव, शेख मोहम्मद, शाहिद, सचिन सरोज, राहुल चौहान, सूर्यांशी यादव आदि 10 खिलाड़ियों ने ब्रोन्ज मेडल जीतकर जिले और तहसील का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों के जीत की खबर से क्षेत्र में जश्न का माहौल है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read