HomeJaunpurजनगणना-2027 की तैयारियां हुईं तेज, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

जनगणना-2027 की तैयारियां हुईं तेज, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

  • जनगणना-2027 की तैयारियां हुईं तेज, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। जनगणना-2027 की तैयारियों के अंतर्गत जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी सभागार में बुधवार को समस्त चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के समापन पर लखनऊ निदेशालय से आये जनगणना प्रभारियों द्वारा संबंधित अधिकारियों को जनगणना कार्य की रूप—रेखा, उनके दायित्वों तथा समन्वय प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान अधिकारियों को सीएमएमएस पोर्टल तथा एचएलबीसी पोर्टल का तकनीकी प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। डीएम ने बताया कि आगामी जनगणना डिजिटल मोड में कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जनगणना का कार्य दो चरणों में संपन्न होगा। पहला चरण 22 मई से 20 जून तक संचालित किया जाएगा जबकि दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार पहली बार स्वजनगणना की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं भी अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को जनगणना कार्य को सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा तकनीकी प्रक्रियाओं से भी अवगत कराया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी राजेश सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read