HomeTrendingबिछड़ा कुछ इस अदा से कि रूत ही बदल गयी...

बिछड़ा कुछ इस अदा से कि रूत ही बदल गयी…

  • बिछड़ा कुछ इस अदा से कि रूत ही बदल गयी…

  • इक शख्स सारे शहर को वीरान कर गया, एक तेरे जाने से सूना आगन हो गया

तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी। प्रेस क्लब के संरक्षक डॉ. जेड खान की आकस्मिक मृत्यु से मीडिया जगत में शोक की लहर फैल गई। सभी मीडिया बंधुओ ने इस खबर को सुनते ही दु:ख का इजहार किया। देर रात कब्रिस्तान में डा. जेड खान के शव को सुपुर्दे खाक किया गया। बता दें कि श्री खान राष्ट्रीय सहारा उर्दू सहित अन्य अखबारों और चैनलों में अपनी बेबाक खबरों के लिये जाने—पहचाने जाते रहे हैं। उन्होंने हमेशा पत्रकार और पत्रकारिता हित की बात कही। उनके निधन पर राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, अधिकारियों और आमजनों ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास नकवी ने उनके निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि खान साहब की कमी हमेशा प्रेस क्लब को खलती रहेगी। उनका मार्गदर्शन हमेशा प्रेस क्लब सहित सभी मीडिया साथियों को हमेशा मिला।
वहीं प्रेस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवम राठौर, प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र चौरसिया अतुल मिश्रा, गोपाल तिवारी, भाजपा मीडिया प्रभारी दिनेश सिंह सोमवंशी ने दुख व्यक्त किया। इसी क्रम में प्रेस कलब महामंत्री आकाश सैनी, कमल गुप्ता, हरविंदर सिह, रवि शुक्ला, इरफान अहमद, अरूण सिह, हरिश्चंद्र सिह, मो. इलियास, आशाराम सैनी, सहबाज सिद्दीकी, जिया उल्ला खां, रवीउल्ला खां, आशीष कटियार, इतेजार खां, शमशाद खां, महेश श्रीवास्तव, सुखविंदर सिंह, देव रंजन मिश्रा, शावेज खां, सिदाकत मसूरी, शीबू सिद्दीकी, साहिल खां, संदीप गुप्ता, राहुल राठौर, सुजीत राठौर सहित सभी ने दु:ख का इजहार किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read