HomeTrendingगोपालपुर में हुई संगीतमय फूलों की होली, फूलों के साथ गीतों पर...

गोपालपुर में हुई संगीतमय फूलों की होली, फूलों के साथ गीतों पर झूमे लोग

  • गोपालपुर में हुई संगीतमय फूलों की होली, फूलों के साथ गीतों पर झूमे लोग

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। जनपद के गोपालपुर असेंबली कांस्टिट्यूसी क्षेत्र में होली पर भव्य संगीतमय होली मिलन समारोह हुआ। यह आयोजन भाजपा नेता सत्येंद्र राय के नेतृत्व में हुआ जहां क्षेत्र के गणमान्य लोगों, समर्थकों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम को शाम 4 बजे गोरिया बाजार स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों से सत्येंद्र राय ने मुलाकात करते हुये फूलों से होली खेली। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।
इस दौरान संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह होलीमय बना दिया। मंच पर कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए होली गीतों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोग देर तक संगीत और होली गीतों का आनंद लेते रहे। रंग, संगीत और उत्साह से भरपूर इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। कार्यक्रम आयोजक सत्येंद्र राय ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। होली का पर्व लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के करीब आने का संदेश देता है।
इस अवसर पर शैलेंद्र तिवारी, हरेंद्र सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, दीपक मिश्रा, श्रीकांत मौर्य, अभिषेक राय, सुशील राय, श्याम सुन्दर चौहान, आशुतोष मिश्रा, राम सागर सिंह, हरिकेश यादव (सांसद प्रतिनिधि), जगतपाल, उमेश गौड़, लालचंद यादव, मनोज गिरी, हरिहर पांडेय, अनीता पटेल, गरुड़ राय, सुनील जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read