अपर जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में हुई प्री-सिटिंग बैठक

  • अपर जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में हुई प्री-सिटिंग बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। सम्पूर्ण भारतवर्ष में सर्वाेच्च न्यायालयों में लंबित वादों को सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित कराने तथा सहभागी न्याय और न्याय की घर-घर तक पहुँच के विज़न को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सर्वोच्च न्यायालय में 21, 22 और 23 अगस्त को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत से पूर्व जनपद बहराइच में 20, 22, 25, 27 व 30 मई को प्रस्तावित प्री-सिटिंग के क्रम में अपर जनपद न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह द्वारा बुधवार को न्यायालय स्थित मीटिंग हाल में आयोजित बैठक के दौरान उपस्थित पक्षकारों से वार्ता कर सुलह का प्रयास किया गया। मौजूद पक्षकारों को सुझाव दिया गया कि 22 मई को आयोजित द्वितीय बैठक में आप लोग प्रतिभाग करें।
अपर जनपद न्यायाधीश श्री सिंह ने पक्षकारों से अपील किया कि सर्वोच्च न्यायालय में समाधान समारोह 2026 अन्तर्गत 21, 22 व 23 अगस्त को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत का भरपूर लाभ उठाते हुए लंबित मामलों का आधिकाधिक निस्तारण करायें। विशेष लोक अदालत से पूर्व आयोजित होने वाली सुलह बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थतथा/अथवा सचिव विधिक सेवा प्राधिकार/समिति पक्षकारों की मदद करेंगे। विशेष लाक अदालत के सम्बन्ध में जनकारी प्राप्त करने के लिए जनपद न्यायालय की वेबसाइट तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दूरभाष नम्बर 05252-297175 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विनोद यादव ने बताया कि सुलह प्रयास बैठकों/वार्ताओं में सशरीर अथवा आभासी रूप से शामिल हो सकते हैं। अपने मामले (जो सर्वाेच्च न्यायालयों में लंबित हैं) को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) में शामिल करने के लिए गूगल फार्म लिंक पर 31 मई 2026 तक निर्धारित गूगल फार्म जमा किये जा सकते हैं।
श्री यादव ने बताया कि समाधान समारोह के सम्बन्ध में सहायक एवं जानकारी के लिए स्थापित किये गये वन स्टॉप सेन्टर (वार रूम) के प्रभारी का दूरभाष नम्बर 011-23112428 अथवा 011-23112528 तथा सी.आर.पी. निदेशक के दूरभाष नम्बर 011-23115652 व 011-23116465 पर सम्पर्क किया जा सकता है। विशेष लोक अदालत के सम्बन्ध में जनकारी प्राप्त करने के लिए जनपद न्यायालय की वेबसाइट तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दूरभाष नम्बर 05252-297175 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA