कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई लेखपाल मुख्य परीक्षा
तेजस टूडे ब्यूरो
सुनील राघव
जहांगीराबाद, बुलंदशहर। स्थानीय क्षेत्र में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 गुरुवार को नगर के दोनों परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल संपन्न कराई गई। परीक्षा के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नगर के शिव कुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज एवं भानु प्रताप एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज में आयोजित परीक्षा में कुल 1104 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। इनमें शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज में 600 में 490 तथा भानु प्रताप एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज में 504 में 399 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दोनों केंद्रों पर कुल 215 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान जनता इंटर कॉलेज में स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश यादव तथा सेक्टर प्रभारी एवं बीडीओ मनीष मिश्र ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वहीं बीपीएएस इंटर कॉलेज में स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार अखिलेश यादव तथा सेक्टर प्रभारी एवं सदर बीडीओ ज्ञानेंद्र मिश्रा ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बीडीओ जहांगीराबाद मनीष मिश्र ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 50 से अधिक कर्मचारियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई थी जिनमें कक्ष निरीक्षक भी शामिल रहे। वहीं सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने भी परीक्षा केंद्रों के बाहर पहुंचकर निरीक्षण किया। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा पूरी तरह सुरक्षा निगरानी में शांतिपूर्वक सकुशल संपन्न हुई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







