HomeTrendingजिन ग्रामों का पानी नदियों में जाता है, सम्बन्धित नाले व फिल्टर...

जिन ग्रामों का पानी नदियों में जाता है, सम्बन्धित नाले व फिल्टर की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें: डीएम

-

  • जिन ग्रामों का पानी नदियों में जाता है, सम्बन्धित नाले व फिल्टर की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें: डीएम

  • बाढ़ के दृष्टिगत घाटों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किया जाय

तेजस टूडे ब्यूरो
गुड्डन जायसवाल
फतेहपुर। जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र में गंगा/यमुना नदियों के किनारे बसे ग्रामों जिसका पानी नदियों में जाता है, के फिल्टर चेंबरो व नालों की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें एवं वन विभाग द्वारा ग्रामों का निरीक्षण किया गया है जिसमें जो सुझाव प्राप्त हुए हैं, का नियमानुसार कार्यवाही करते हुए कार्य कराए। उन्होंने कहा कि घाटों की नियमित साफ- सफाई कराए साथ ही घाटों की सभी लाइटों क्रियाशील रहे एवं बाढ़ के दृष्टिगत घाटों में सभी व्यवस्थाये तैयार कर ले (आवश्यकतानुसार नाव,नाविक, साइनेज आदि) की व्यवस्था दुरस्त रखें।
उन्होंने कहा कि ओम घाट के पास में गंगा की धारा जो परिवर्तन हुई है, के लिए सेतु निगम के अधिशाषी अभियंता को निर्देशित किया कि गंगा की धारा को सही करने के लिए कार्ययोजना बनाकर 10 जून तक हर हाल में कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें एवं अधिशाषी अभियंता सिंचाई विभाग निरीक्षण कर तकनीकी सहयोग प्रदान करे। निर्मल गंगा, अविरल गंगा, जन गंगा, ज्ञान गंगा, अर्थ गंगा के तहत किए जा रहे कार्यों/जन जागरूकता बढ़ाए। उन्होंने कहा कि गंगा के किनारे ग्रामों में ज्यादा से ज्यादा कृषकों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित करें।
जिला पर्यावरण समिति की बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जैव चिकित्सा अपशिष्ट, ई–वेस्ट प्रबंधन, सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम आदि बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा किया। उन्होंने समस्त अधिशाषी अधिकारियों नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत को निर्देशित किया कि सिंगल यूज प्लास्टिक की जब्तीकरण की कार्यवाही में तेजी लाय। साथ ही नियमित निरीक्षण कर जब्तीकरण की कार्यवाही करे और जुर्माना भी लगाए। व्यापारियों/दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरूक करे साथ ही कपड़े/जूट के थैले का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अलग अलग (सूखा/गीला)संवेदनशीता के साथ करते हुए इसका निस्तारण नियमानुसार कराये। जैव चिकित्सा अपशिष्ट का निस्तारण सही तरीके से कराये। वर्षा काल 2026 में वृक्षारोपण के लिए विभाग वार जो लक्ष्य दिए गए हैं सबंधित विभाग पौध रोपण के लिए गड्ढे खोदान कराकर रिपोर्ट से अवगत कराए। उन्होंने पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की एवं पर्यावरण एवं गंगा समिति से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), जिला विकास अधिकारी, डीएफओ, डीसी मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी, नामित सदस्य/संयोजक नमामि गंगे शैलेन्द्र शरन सिंपल, जिला परियोजना अधिकारी गंगा सुरक्षा समिति ज्ञान तिवारी, खंड विकास अधिकारी, ईओ, समिति के नामित सदस्य सहित सम्बंधित उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

जन्मदिन पर नितेश तिवारी का खास तोहफा: रिलीज हुआ भावनाओं से भरपूर गीत “तेरी शिकायतें”

जन्मदिन पर नितेश तिवारी का खास तोहफा: रिलीज हुआ भावनाओं से भरपूर गीत "तेरी शिकायतें मुंबई। संगीतकार, गायक, फिल्म निर्देशक और निर्माता नितेश तिवारी ने अपने...

Jaunpur News: 124 वर्ष पुराने सरपतहां थाने का हुआ कायाकल्प

124 वर्ष पुराने सरपतहां थाने का हुआ कायाकल्प थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह की पहल से बना स्मार्ट पुलिस स्टेशन जनसहयोग एवं नवाचार का संगम, तुलसी...

Jaunpur News: सुजानगंज में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

सुजानगंज में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजनतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय विकास खंड...

Jaunpur News: जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजनतेजस टूडे सं. विकाश यादव बक्शा, जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular