HomeTrendingमतदाता सूची में हेर—फेर के आरोपों से गरमायी सियासत, सपा-कांग्रेस ने खोला...

मतदाता सूची में हेर—फेर के आरोपों से गरमायी सियासत, सपा-कांग्रेस ने खोला मोर्चा

  • मतदाता सूची में हेर—फेर के आरोपों से गरमायी सियासत, सपा-कांग्रेस ने खोला मोर्चा

 

तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। एसआईआर के बाद मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों का मामला तूल पकड़ने लगा है। सदर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में हेरफेर के आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दोनों दलों के नेताओं ने जिलाधिकारी आलोक कुमार से मुलाकात कर अलग-अलग ज्ञापन सौंपे और मामले की जांच कराने की मांग उठाई है। आरोपों के चलते मतदाता सूची का मुद्दा जिले में राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गया है।
कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार ने सदर विधानसभा क्षेत्र में 13 हजार से अधिक वोटों में गड़बड़ी और कुल 16 हजार से अधिक वोटों में हेरफेर और कुल 16 हजार से अधिक वोटों में हेरफेर का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि सत्ता पक्ष के एक मौजूदा विधायक के इशारे पर अधिकारियों का कथित सिंडिकेट काम कर रहा था। उन्होंने मामले में तत्कालीन जिलाधिकारी की भूमिका पर भी सवाल उठाए और पूरे प्रकरण की सीबीआई से जांच कराने की मांग किया। इस संबंध में उन्होंने डीएम आलोक कुमार को ज्ञापन सौंप करके आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग रखी।
उधर समाजवादी पार्टी ने भी प्रेसवार्ता कर मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया। सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा और पूर्व मंत्री अनीस दोनों राजनीतिक दलों ने अपने आरोपों और मांगों को लेकर डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपे हैं। हालांकि मतदाता सूची में हेरफेर और अधिकारियों की भूमिका को लेकर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। अब मामले में प्रशासन की जांच और कार्रवाई पर निगाहें टिकी हैं।

 

 

 

 

 

Must Read