मजदूरी पर जा रहे पल्लेदारी की बांके से हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी
तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। खाना खाकर मिल में मजदूरी करने जा रहे पल्लेदार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर ता. महाराजपुर निवासी 20 वर्षीय अरबाज पुत्र मुन्ना खान एक राइस मिल में पल्लेदारी करते थे। गुरुवार को अरबाज दोपहर का खाना खाने के बाद राइस मिल पर जा रहे थे। रास्ते में अपने घर के सामने साथी पल्लेदार शाहबाज खान ने अपने परिजनों के साथ मिलकर अरबाज पर बांके से हमला कर दिया। इससे अरबाज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ विधि भीषण मौर्य पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गये।













