HomeTrendingअसपा का ज्वाली लाला एवं हुसैनपुर में हुआ जनसम्पर्कC

असपा का ज्वाली लाला एवं हुसैनपुर में हुआ जनसम्पर्कC

  • असपा का ज्वाली लाला एवं हुसैनपुर में हुआ जनसम्पर्क

तेजस टूडे ब्यूरो
नजीबाबाद, बिजनौर। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ज्वाली लाला और हुसैनपुर में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। पार्टी के भावी प्रत्याशी खुर्शीद मंसूरी के समर्थन में घर-घर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संवाद साधा और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया। साथ ही कहा कि आज़ाद समाज पार्टी हमेशा से गरीबों, वंचितों और कमजोर वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती आ रही है और आगे भी उनके हक व सम्मान के लिए संघर्ष जारी रखेगी। इस दौरान ग्रामीणों ने भी क्षेत्र के विकास और बदलाव की आवश्यकता पर जोर देते हुए अपनी समस्याएं साझा किया। इस अवसर पर इमरान मंसूरी, इरफान शहीद कस्सार, वसीम, कामिल, आरिफ मंसूरी, शम्मी प्रधान, दिलशाद शेख, इंतज़ार शेख, इलयास सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Must Read