पुलिस ने दहेज हत्या मामले का किया खुलासा
24 घण्टे के अन्दर पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
शिवेन्द्र नारायण तिवारी
मेजा, प्रयागराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंहपुर में रविवार को एक
विवाहिता की हत्या के घटना का स्थानीय पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला के
सास तथा देवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सघन जांच पड़ताल में उनके
निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू तथा एक मोबाइल भी बरामद कर लिया है। जानकारी
के अनुसार उक्त घटना 25 सितंबर 2022 को मेजा थाना क्षेत्र सिंहपुर के
नितिन सिंह ने 112 को डकैती कर हत्या किए जाने की सूचना दी। मामला हत्या
से जुड़े होने पर बिना देर किए 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच
पड़ताल में मौके की दास्तां कुछ और ही बया कर रही थी। जिसके बाद पुलिस ने
आला अफसरों के साथ स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसएसपी
प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय सीओ मेजा विमल किशोर मिश्र थानाध्यक्ष
मेजा धीरेन्द्र सिंह डॉग स्क्वाड के साथ मौके स्थल पर पहुँच गए।
घंटो जाँच पड़ताल करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जाँच पुलिस अधिकारियों को
गंभीरता के साथ शीघ्र खुलासा करने का निर्देश दिया। बेटी आराधना की मौत
की सूचना पर उसके परिजन ससुराल पहुँचे उसने दहेज की वजह से हत्या की
आशंका जताते हुए लिखित तहरीर दिए। थाना मेजा पर दहेज हत्या का मुकदमा
दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दिया। जाँच व पूछताछ में शक की सुई मौके पर
मृतका महिला के देवर नितिन सिंह पुत्र त्रिलोकी नारायण व सास आरती देवी
पत्नी त्रिलोकी नारायण निवासी ग्राम सिंहपुर मेजा प्रयागराज पर जा रुकी
कोतवाली पुलिस ने शामिल दोनों आरोपियों को महज 24 घण्टे के अन्दर आज
बरसैंता पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में उन्होंने हत्या घटना
की अपराध को स्वीकार किये। जिसके बाद आगे की विधिक कार्यवाही की गई।
हत्या घटना के आरोपीगणों के पकड़ने में थानाध्यक्ष के साथ दरोगा इन्द्रजीत
यादव, दरोगा सचिन देव वर्मा, कास्टेबल अरविंद चौबे, सुधीर, शैलेन्द्र,
महिला कास्टेबल मधु इन्दौलीया आदि रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













