पूजा को शान्तिपूर्ण मनाने के लिए पुलिस ने की फ्लैग मार्च
निर्भय कुमार
वारिसलीगंज, नवादा (बिहार)। रिसलीगंज थाना पुलिस द्वारा दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था को लेकर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च थाना मोड़, बस स्टैंड चौक पर, गुमटी रोड दुर्गा मंदिर, उत्तर बाजार, देवी स्थान कोयरी टोला, स्टेशन रोड, पुरानी बैंक रोड, मेंन रोड, मुरलाचक, बाईपास रोड, शेरपुर मोड़, बलवापर, पटेल चौक आदि जगहों पर किया गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से प्रशासन द्वारा सद्भावना व शान्तिपूर्ण तरीके से दुर्गापूजा सम्पन्न कराने की अपील की गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















