सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
वध के लिये जा रहे 20 गोवंश को पुलिस ने पकड़ा | #TejasToday
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के पिपरौल पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने बध हेतु ले जाये जा रहे 20 गोवंश को पकड़कर ट्रक समेत एक कार को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक सरपतहां जय प्रकाश सिंह के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक राम विलास तथा उपनिरीक्षक धुरेन्धर मय हमराह कांस्टेबल विवेक मौर्य, सोनू यादव द्वितीय,दीपक कुमार, संजय कुमार तथा कांस्टेबल सोनू यादव तृतीय के साथ क्षेत्र में चक्रमण करते हुए थाना क्षेत्र के पिपरौल यादव ढाबा के पास पहुंचे तो पुलिस वाहन देखकर एक ट्रक से 3 व्यक्ति कूदकर पास खड़ी एक कार से भागने का प्रयास करने लगे।
फर्जी संस्था खोलकर लाखों की ठगी करने वाले 3 जालसाज गिरफ्तार | #TejasToday
तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने सरकारी वाहन से घेराबंदी कर कार को रोका तो उसमें 5 व्यक्ति घने कोहरे व रात्रि का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। ट्रक के पास पहुंचकर पुलिस ने देखा कि उसमें क्रूरतापूर्वक 20 गाय बछड़े बांधे गये थे। पुलिस ने गोवंश को मुक्त कर ट्रक व कार को अपने कब्जे में ले लिया। बरामद गोवंशों को नियमानुसार व्यवस्थापन कराते पुलिस ने 5 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही कर रही है।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट








