HomeJaunpurफर्जी संस्था खोलकर लाखों की ठगी करने वाले 3 जालसाज गिरफ्तार |...

फर्जी संस्था खोलकर लाखों की ठगी करने वाले 3 जालसाज गिरफ्तार | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल

फर्जी संस्था खोलकर लाखों की ठगी करने वाले 3 जालसाज गिरफ्तार | #TejasToday

ग्रामीण महिला कल्याण संस्थान एवं प्रधानमंत्री सिलाई मशीन योजना चलाकर करते थे ठगी

अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ। चिनहट पुलिस ने रविवार को 3 लोगों को गिरफ्तार कर फर्जी तरीके से ग्रामीण महिला कल्याण संस्था एवं प्रधानमंत्री सिलाई मशीन योजना चलाकर बेरोजगारों से लाखों रुपए की ठगी करने का भंडाफोड़ किया है। गिरोह राजधानी लखनऊ के अलावा यूपी के अलग-अलग जिलों तथा अन्य राज्यों में जाकर प्रचार-प्रसार कर फर्जी दस्तावेजों की मदद से बेरोजगार लोगों से मोटी रकम ऐंठता है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, सर्टिफिकेट के अलावा पांच मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

आखिर क्यों हेड मुंशी हुये लाइन हाजिर, जानिए क्या है मामला | #TejasToday

इंस्पेक्टर चिनहट धनंजय पांडेय के मुताबिक उन्हें काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि चिनहट थाना क्षेत्र के कमता के शिवपुरी कालोनी में फर्जी तरीके से ग्रामीण महिला कल्याण संस्था एवं प्रधानमंत्री सिलाई मशीन योजना चलाकर लोगों से लाखों रुपयों की ठगी करने का धंधा चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस सूचना मामले की छानबीन शुरू की गई तो सत्य निकला। पुलिस मौके पर पहुंची और वेद प्रकाश भारती निवासी राम नगता थाना विलसी जनपद बदायूं, वीरेंद्र गंगवार निवासी परेवा कुर्मी यान जनपद बरेली व राज प्रताप सिंह गोपाल गंज बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपी शातिर किस्म के जालसाज हैं और शिवपुरी कमता में फर्जी दस्तावेज बनाकर ग्रामीण महिला कल्याण संस्था एवं प्रधानमंत्री सिलाई मशीन योजना 2020-21 में नौकरी दिलाने और अधिक रूपयों का फायदा बताते हुए बेरोजगारों से लाखों रुपए की ठगी करने के बाद कार्यालय को बन्द कर भाग निकलते हैं।

चोरी का विरोध करने पर चोरों ने पीटा | #TejasToday

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि तीनों एक साथ मिलकर एन जी ओ चलाकर बेरोजगार लोगों को प्रचार-प्रसार के जरिए फंसाकर लोगों को अपने झांसे में लेकर अलग-अलग नाम के संस्थाओं के डायरेक्टर, सचिव व अध्यक्ष बनाने की लालच देकर फर्जी कागजात तैयार कर बेरोजगारों से मोटी रकम लेकर फर्जी दस्तावेज उनके हाथों में थमाकर भाग निकलने की बात बताई। इंस्पेक्टर चिनहट धनंजय पांडेय का कहना है कि पकड़े गए आरोपी राजधानी लखनऊ ही नहीं पूछताछ में बताया कि यूपी के अलग-अलग जिलों के अलावा अन्य राज्यों में भी फर्जी संस्था खोलकर ठगी करते हैं। पुलिस ने इनके पास से पांच मोबाइल फोन व भारी संख्या में फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। इस गुडवर्क से खुश होकर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के अलावा डीसीपी पूर्वी, एसीपी स्वतंत्र सिंह ने टीम में शामिल उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव, कांस्टेबल आनंद सिंह, लोकेश गौतम, हितेश सिंह व आकाश सिंह को शाबासी दी।

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Millions of tires and batteries stolen on the highway. #TejasToday

Must Read