सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
Jai Prakash Tiwari बनाये गये दीनदयाल फाउंडेशन संस्था के राष्ट्रीय प्रचारक | #TejasToday
जौनपुर। दीनदयाल फाउंडेशन संस्था ने जिले के सुजानगंज निवासी जय प्रकाश तिवारी को संस्था का राष्ट्रीय प्रचारक नियुक्त किया है। संस्था को मजबूत बनाने के लिये भरोसा जताते हुए श्री तिवारी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल कर राष्ट्रीय प्रचारक का दायित्व दिया है। संस्थापक अध्यक्ष हेमंत पांडेय व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित द्विवेदी द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की गई।
वध के लिये जा रहे 20 गोवंश को पुलिस ने पकड़ा | #TejasToday
उक्त जानकारी होने पर लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए जय प्रकाश तिवारी को बधाई संदेश दिया। साथ ही क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि जय प्रकाश तिवारी के दीनदयाल फाउंडेशन संस्था के राष्ट्रीय प्रचारक मनोनीत होने पर जौनपुर का सम्मान बढ़ा है।
राष्ट्रीय प्रचारक बनने पर जय प्रकाश तिवारी ने कहा कि मैं इस संस्था के प्रति सदैव समर्पित रहूँगा। इस वैश्विक महामारी के दौरान संस्था के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित तमाम राज्यों के सम्मानित कार्यकर्ताओं ने गरीब और असहाय लोगों की मदद किया जिससे प्रभावित होकर मुझे भी इस संस्था से जुड़ने की चेष्टा हुई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात हुई तो उन्होंने आश्वासन दिया कि मैं संस्था के पदाधिकारियों से संवाद कर आपको अवगत करा रहा हूं। विचार विमर्श होने के बाद संस्था ने हमारे ऊपर विश्वास जताते हुए मुझे यह दायित्व दिया। जिसके लिए हम संस्था के सभी सदस्यों और कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
बधाई देने वाले में युवा समाजसेवी अमित तिवारी, शुभम शुक्ला, युवा भारतीय पुरस्कार से सम्मानित उत्तम अग्रहरि, पत्रकार अनिल पांडे, युवा भाजपा नेता श्री लाल उपाध्याय, मुंबई से संजय पांडे, भदोही से अधिवक्ता सुभाष कुमार, गुजरात की अध्यक्ष रंजीता तिवारी सहित तमाम लोगों ने बधाई संदेश दिया।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट