HomeFirozabadदो मोबाइल चोरों को पुलिस ने दबोचा, स्मार्टफोन समेत बाइक भी बरामद

दो मोबाइल चोरों को पुलिस ने दबोचा, स्मार्टफोन समेत बाइक भी बरामद

दो मोबाइल चोरों को पुलिस ने दबोचा, स्मार्टफोन समेत बाइक भी बरामद

रामप्रकाश गौतम
फिरोजाबाद। जिले के शिकोहाबाद में थाना पुलिस ने चलते राहगीरों से बाइक पर झपट्टा मारकर मोबाइल चोरी करने के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें पुलिस ने दो मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से एक पल्सर बाइक, एक मोबाइल और तमंचा भी बरामद किया हैं। थाना प्रभारी हर्वेंद्र कुमार मिश्रा ने वार्ता करते हुए बताया कि बीते दिन दोपहर स्टेशन रोड पर दो बाइक सवार बदमाश पैदल जा रहे एक छात्र का मोबाइल छीन कर फरार हो गए थे। जिसका छात्र ने थाना में मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। गुरुवार सुबह पुलिस ने छीछामई पुल के समीप दो बाइक सवार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने लूटा हुआ मोबाइल और उनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपने नाम आशीष बघेल पुत्र ग्याप्रसाद निवासी नगला जाट थाना जसराना फिरोजाबाद, अनिकेत उर्फ अंकुर बघेल पुत्र सत्य प्रकाश निवासी नगला जाट थाना जसराना फिरोजाबाद बताए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read