HomeJaunpurपुलिस ने दो बदमाश को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दो बदमाश को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दो बदमाश को किया गिरफ्तार

मीरगंज, जौनपुर। बीते 21 मई को क्षेत्र के असवा गाँव में आयी बारात में दूल्हे के भतीजे को गोली मारने वाले 20-20 हजार के इनामिया बदमाश को पुलिस ने बभनियांव मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के असवा गाँव में बीते 21 मई को बदलापुर थाना के ऊदपुर गेल्हवा से बारात आयी थी।
असवा निवासी रामशंकर तिवारी की पुत्री रुचि की शादी ऊदपुर गेल्हवा निवासी सत्य नारायण के पुत्र चंदन पाण्डेय से होनी थी। शादी होने से पहले दूल्हे का भतीजा सुशांत उर्फ सोले गाड़ी से कुछ सामान निकालने गया था। इसी बीच बदमाश उसे गोली मारकर फरार हो गये। परिजन उसे अस्पताल में भर्ती कराये।

अधिवक्ता को जान से मारने की दी धमकी, मुकदमा दर्ज

दूल्हे के भाई ने विवेक पाण्डेय निवासी ऊदपुर गेल्हवा व शिवम मिश्रा निवासी अर्शिया डिडवा थाना सरपतहां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस उक्त आरोपियों की तलाश कर रही थी। मीरगंज थानाध्यक्ष राणा प्रताप यादव के नेतृत्व में जंघई चौकी इंचार्ज हरिनारायण पटेल, कां. पप्पू कुमार, संदीप कुमार, रामेन्द्र यादव, संतोष सिंह, राज तिवारी, अंगद बाबू की टीम ने दोनों आरोपियों को बभनियांव मोड़ से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने उक्त के पास से एक तमंचा, एक जिन्दा कारतूस, मोबाइल व बाइक बरामद किया। थानाध्यक्ष राणा प्रताप यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों के ऊपर 20-20 हजार का इनाम घोषित था।

Admission Open : Faridul Haque Memorial Degree College में B.A, B.Com, B.Sc, M.A, M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की आनलाइन/आफ लाइन कक्षाएं 05 जुलाई से प्रारम्भ

Must Read