HomeJaunpurप्रदेशस्तरीय महिला खेल समारोह का हुआ आयोजन

प्रदेशस्तरीय महिला खेल समारोह का हुआ आयोजन

प्रदेशस्तरीय महिला खेल समारोह का हुआ आयोजन

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय महिला खेल समारोह का आयोजन किया जाता है। उक्त के क्रम में प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक महिला तैराकी व टी0टी0, खिलाड़ियों का जनपद स्तरीय चयन/ट्रायल्स 3 सितम्बर को इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स 6 सितम्बर को बी0एच0यू0 मेें किया जायेगा। उक्त के अतिरिक्त बास्केटबाल एवं हैण्डबाल का जनपद स्तरीय चयन/ट्रायल्स 10 सितम्बर तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स 13 सितम्बर, कबड्डी एवं जिम्नास्टिक का जनपद स्तरीय चयन/ट्रायल्स 3 अक्टूबर तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स 7 अक्टूबर, खो-खो एवं वॉलीबाल का जनपद स्तरीय चयन/ट्रायल्स 9 अक्टूबर तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स 11 अक्टूबर, लॉन टेनिस एवं हॉकी का जनपद स्तरीय चयन/ट्रायल्स 4 नवम्बर तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स 8 नवम्बर तथा एथलेटिक्स एवं बैडमिण्टन का जनपद स्तरीय चयन/ट्रायल्स 7 नवम्बर तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स 11 नवम्बर को डॉ0 भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर वाराणसी में किया जायेगा। जनपद स्तरीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन निर्धारित तिथि में प्रातः 10 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन निर्धारित तिथि में प्रातः 9 बजे से वाराणसी में किया जायेगा। प्रतिभागी महिला खिलाड़ियों की उम्र 25 वर्ष से कम होना आवश्यक है। चयन परीक्षण में इच्छुक प्रतिभागी महिला खिलाड़ी को अपने साथ मूल आयु प्रमाण पत्र लेकर आना अनिवार्य है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read