HomeVaranasiअवैध शराब बेच रहे अधेड़ को पुलिस ने दबोचा

अवैध शराब बेच रहे अधेड़ को पुलिस ने दबोचा

अवैध शराब बेच रहे अधेड़ को पुलिस ने दबोचा

निलेश त्रिपाठी
मिर्ज़ामुराद, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र में स्थित फ्लाईओवर के पश्चिमी छोर के पास से एक अधेड़ को अवैध देसी शराब बेचते हुए स्थानीय पुलिस ने शनिवार को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार मिर्ज़ामुराद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फ्लाईओवर के पश्चिमी छोर के पास स्थित नहर किनारे अवैध देशी शराब की बिक्री हो रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देशी शराब बेच रहे डिंगूर राजभर निवासी कोषणा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 52 शीशी अवैध देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तारी करने वाले टीम में थानाध्यक्ष मिर्जामुराद दीपक कुमार, उप निरीक्षक हरिकेश, उप निरीक्षक अतुल कुमार, कांस्टेबल आशुतोष यादव आदि शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read