HomeVaranasiचोलापुर पुलिस ने 3 जुआरियों को किया गिरफ्तार

चोलापुर पुलिस ने 3 जुआरियों को किया गिरफ्तार

चोलापुर पुलिस ने 3 जुआरियों को किया गिरफ्तार

विवेक राय
चोलापुर, वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर गड़सरा मैदान के पास से अभियुक्तगण रमेश यादव पुत्र रामकृष्ण यादव निवासी ग्राम गड़सरा, विजय राजभर पुत्र राजनाथ राजभर निवासी ग्राम हाजीपुर व आनन्द कुमार शास्त्री पुत्र स्व. संकठा प्रसाद शास्त्री निवासी ग्राम गड्सरा सभी थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को शनिवार को 2000 रूपये नगद व ताश के पत्तों के साथ गिरफ्तार किया गया।

उक्त गिरफ़्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अभिजीत सिंह, विकाश पाण्डेय, कांस्टेबल हिमाशू सिंह, दिनेश कुमार थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read