पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण में गठित
थाना को. मनकापुर पुलिस टीम द्वारा मु.अ.सं. 314/2024, धारा 419, 420, 467, 468, 471, 147, 148, 504, 506 भादवि से सम्बन्धित नामजद वांछित अभियुक्त इन्द्रमणि पाण्डेय पुत्र कृपाराम निवासी ग्राम लौकहा थाना को. मनकापुर जनपद गोण्डा को उतरौला रोड झिलाही तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. सुनील कुमार पाल, हे.का. बालमुकुन्द यादव, हे.का. सहदेव यादव, का. राजू यादव हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










