महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में मनाया गया हिन्दी दिवस

महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में मनाया गया हिन्दी दिवस

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के हिंदी विभाग में हिंदी पखवारा सप्ताह का शुभारम्भ होने के साथ ही शनिवार को हिंदी विभागाध्यक्ष एवं अतिथि प्रवक्ता डॉ. उदय प्रताप पाल के संयोजन में हिन्दी विभाग में विभिन्न विभागों के अतिथि प्रवक्ताओं और विद्यार्थियों ने हिन्दी दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोविज्ञान विभाग की डॉ. रेनू तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि गृहविज्ञान की डॉ. सपना गुप्ता रहीं। विशिष्ट वक्ता के रूप में डॉ. संतोष चौरसिया समाजशास्त्र विभाग, डॉ. दीपिका अग्रवाल अंग्रेज़ी विभाग, डॉ. नसीम अहमद भूगोल विभाग, डॉ. पल्लवी नायक गृहविज्ञान विभाग, डॉ. वैशाली सिंह वाणिज्य विभाग, डॉ. सौरभ सिंह भूगोल विभाग, डॉ. हरेंद्र सिंह प्रजापति मनोविज्ञान विभाग आदि ने अपने वक्तव्य से हिन्दी की पारम्परिक ज्ञान से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक में हिन्दी भाषा और साहित्य के महत्व एवं इसके ख़तरों से अवगत कराया। छात्र-छात्राओं में पूजा यादव, निधि सिंह, प्रीति यादव, अनामिका सिंह आदि ने अपना विचार रखा। अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. उदय प्रताप पाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. परमानन्द पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर छात्रों एवं प्राध्यापकों की उपस्थिति रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA