पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप, पीड़ित के समर्थन में उतरी आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी
963196
पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप, पीड़ित के समर्थन में उतरी आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी
भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी के किसी भी कार्यकर्त्ता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं: रविन्द्र चौधरी
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई (जालौन)। उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटवा निवासी शीलू चौधरी ने पुलिस पर रिश्वत मांगने और धमकाने का सनसनीखेज आरोप लगाया। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा जिसमें उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
शीलू चौधरी ने बताया कि गांव के ही धर्मेंद्र कुमार, उनकी मां विमला और साले सौरभ ने मिलकर उनके साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत थाना कोतवाली, उरई में दर्ज कराई गई जिसके आधार पर उनका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया लेकिन थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय एनसीआर नंबर 103/2025 में हल्की धाराओं (115(2), 351(2), 352 बीएनएस) के तहत दर्ज कर लिया। शीलू का आरोप है कि सब-इंस्पेक्टर संतोष यादव और दीवान कृष्ण कुमार ने उन पर दबाव बनाया और 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी। रिश्वत न देने पर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी गई।
इस उत्पीड़न से परेशान शीलू ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों व आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस मौके पर नीरज गौतम जिलाध्यक्ष आजाद समाज पार्टी, आशीष चौधरी, नरेंद्र सिंह जिला कोषाध्यक्ष, दीपक आजाद, आकाश गौतम जिला मीडिया प्रभारी, रविंद्र चौधरी (पत्रकार/मंडल प्रभारी), कमलेश सागर पूर्व मण्डल प्रभारी, सुनील कुशवाहा (भाईचारा जिलाध्यक्ष), रविंद्र सिंह, कुलदीप कुलकर्णी, चन्द्र पाल, विपिन कुमार, राज हरिश्चंद्र, आशीष चौधरी, नरेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस का यह रवैया निंदनीय है और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए संगठन हर संभव प्रयास करेंगे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। स्थानीय लोग इस घटना से आक्रोशित हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।