धमसैनी ग्रामीणों का आरोप

धमसैनी ग्रामीणों का आरोप

प्रधान के बिगड़े बोल, दलित बस्ती में काम करवाऊंगा तो उनके भाव बढ़ जायेंगे
आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों ने बतायी पीड़ा
नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं वाल्मीकि समाज के लोग
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई (जालौन)। कोच ब्लॉक के गांव धमसैनी में प्रधान द्वारा दलितों के साथ किया जा रहा जातिगत व्यवहार। दलित बस्ती में पूरे कार्यकाल में नहीं कराया कोई करार्य। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान कहते हैं कि डाल्टन के यहां काम करेंगे तो भाव बढ़ जाएंगे। दलित समाज के लोग कोई नहीं है सुनने वाला। आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपनी पीड़ा बताई जिसमें पार्टी के लोगों उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी बात अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। भले प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ बराबर नारा दे रहे हैं कि सबका साथ और सबका विकास से चलेगी भाजपा सरकार लेकिन उसके बाद भी जनपद के ब्लॉक के ग्राम धमसैनी में ग्राम प्रधान द्वारा खुलकर जातिवाद किया जा रहा है। इस पर गांव में रहने वाले दलित बस्ती में आज तक कोई कार्य नहीं कराया गया और कई परिवार आज भी न ही जीवन जीने पर मजबूर हैं।
ग्राम धमसैनी निवासी राजवीर पुत्र जीवन लाल, मछल पुत्र कालीचरण, अजय पुत्र वीरेंद्र, बबलू पुत्र आसाराम सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने आजाद समाज पार्टी के मंडल प्रभारी सदस्यता अभियान रविंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष नीरज गौतम को ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान जीतू पांचाल जातिवाद के चलते दलित बस्तियों में काम नहीं कर रहे हैं। इस पर हमारे मकान बुरी तरह दे चुके हैं और घरों के सामने की तरफ से भारी गंदगी बहुत बजा रही है। हम सभी लोग नारकीय जीवन जीने पर मजबूर है आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण को आश्वासन दिलाया कि आप लोग परेशान ना हों। आपकी समस्या को अधिकारियों तक पहुंचाने का काम आज़ाद समाज पार्टी की करेगी।

——इनसेट——
एसडीएम बोलीं— मेरे पास शिकायत कराइये, मैं जांच कराऊंगी
उरई (जालौन) ज़ब इस मामले में कोच एसडीएम ज्योति सिंह ने बात हुई तो उन्होंने कहा कि मेरे पास अभी तक ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आएगी तो में प्रधान की जाँच करूगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA