श्मशान न होने से सड़क पर हुआ अंतिम संस्कार, वीडियो वायरल

श्मशान न होने से सड़क पर हुआ अंतिम संस्कार, वीडियो वायरल

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई (जालौन)। कोंच ब्लॉक क्षेत्र में एक बार फिर बुनियादी सुविधाओं की कमी ने मानवता को झकझोर कर रख दिया। गांव में श्मशान घाट की सुविधा न होने के कारण ग्रामीण सड़क किनारे शव का अंतिम संस्कार करने को मजबूर हो गये जिन्होंने सड़क जाम कर बुजुर्ग व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना कोंच ब्लॉक के कुदरा बुजुर्ग गांव की है जहां बुधवार की सुबह गांव के ही 70 वर्षीय बुजुर्ग लालाराम का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के लिए परिजन गांव में उपलब्ध विकल्पों की तलाश करते रहे। शव जलाने के किये गांव में निर्धारित स्थान पर पानी भरा था और गांव में कोई शमशान भी नहीं था।
बरसात का मौसम होने के कारण खेतों सहित अन्य अस्थायी स्थानों पर चिता जलाना संभव नहीं था। मजबूरीवश ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम करते हुए सड़क किनारे ही चिता सजाई और परंपरागत विधि से अंतिम संस्कार किया।वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क किनारे खुले में चिता जलाई जा रही है और उसके पास भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। इस दौरान आवागमन भी बाधित हुआ लेकिन परिजनों के पास और कोई विकल्प नहीं था।
ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार प्रशासन से श्मशान भूमि की मांग कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। वहीं मामले को लेकर वही कोच विकास खंड अधिकारी गिरवर प्रसाद वर्मा का कहना है कि गांव में शमशान घाट बनवाने के लिए जगह न होने के कारण गांव के लोगों ने एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया है। मामले की जानकारी मिली है इसको लेकर ग्राम विकास अधिकारी आकांक्षा सिंह को मौके पर भेजा है। जांच करके आगे की कार्रवाई की जायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA