HomeTrendingनामान्तरण आवेदन आनलाइन प्रक्रिया कमी पूरी न होने पर सभी अधिशाषी

नामान्तरण आवेदन आनलाइन प्रक्रिया कमी पूरी न होने पर सभी अधिशाषी

  • नामान्तरण आवेदन आनलाइन प्रक्रिया कमी पूरी न होने पर सभी अधिशाषी

  • अधिकारियों के वेतन आहरण पर डीएम ने लगायी रोक

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी

उरई (जालौन)। जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय ने बताया कि 20 जनवरी को प्रातः 11 बजे प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में ई-नगर सेवा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को प्रॉपर्टी टैक्स एवं प्रॉपर्टी म्यूटेशन की सेवाएँ प्रदान किए जाने के संबध में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान 1 अप्रैल से सम्पत्ति कर (Property Tex) तथा सम्पत्ति नामांतरण (Property Mutation) से संबंधित समस्त कार्यवाही नोडल निकायों द्वारा ई-नगर सेवा पोर्टल के माध्यम से कराए जाने के निर्देश दिए गये हैं। तद्क्रम में जनपद की समस्त नगरपालिका परिषदे/नगर पंचायतों द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए कि नामान्तरण से संबंधित समस्त आवेदन केवल ऑन लाइन स्वीकार किए जाए, कोई भी आवेदन ऑफ लाइन स्वीकार न किया जाए, जब तक यह व्यवस्था पूर्ण रूप से क्रियान्वित नहीं हो जाती है तब तक जनपद के समस्त अधिशासी अधिकारियों का वेतन आहरण प्रतिबंधित किया जाता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read