Homeउरईशहर में गुण्डई व स्टंटबाजी पर पुलिस का शिकंजा

शहर में गुण्डई व स्टंटबाजी पर पुलिस का शिकंजा

एसपी के सख्त निर्देश पर चला अभियान, आधा सैकड़ा वाहन चालान
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई (जालौन)। शहर में जगह-जगह गुंडई, मारपीट और स्टंटबाजी की घटनाओं से लोगों में असुरक्षा का माहौल बन गया था। शिकायतों के बाद शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देश पर कोतवाली पुलिस हरकत में आई और सख्त कार्रवाई की।
शाम 7 बजे से रात 8 बजे तक चले विशेष अभियान में पुलिस ने टाउन हॉल गेट, हाथी मंदिर और स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना नंबर, बिना हेलमेट, तीन सवारी, ओवर स्पीड और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। करीब आधा सैकड़ा दोपहिया वाहनों का चालान किया गया जबकि एक दर्जन वाहन कोतवाली भेजे गए।
एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी कि शहर में किसी भी प्रकार की अराजकता या गुंडई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर ऐसे मामले सामने आए तो संबंधित चौकी इंचार्ज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। अभियान में सिटी सीओ अर्चना सिंह, कोतवाल अंजन सिंह, यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह, राजेंद्र नगर चौकी इंचार्ज रमाशंकर तिवारी, डिप्टीगंज चौकी इंचार्ज शीलबंत सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read