4400 लाइटों से चमकेंगी गांव की सड़कें, गोहरा गांव से हुई शुरूआत
963213
4400 लाइटों से चमकेंगी गांव की सड़कें, गोहरा गांव से हुई शुरूआत
हापुड़ को विकासशील बनाने के लिये हरसम्भव प्रयास किया जा रहाः रेखा नागर अनिल कश्यप हापुड़। जिला पंचायत अध्यक्ष ने गांव गोहरा के प्राचीन शिव मंदिर पर लाइट लगाकर गांवों को जगमग करने का प्रण लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने बताया कि जनपद के गांव को जगमागा करने के लिए 4400 लाइट लगाने की घोषणा की जिसकी शुरुआत उन्होंने अपने गांव गोहरा के प्राचीन शिव मंदिर पर लाईट लगाकर व फीता काटकर की। इस दौरान ग्राम के लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा की गई अनूठी पहल का स्वागत किया।
हमारे संवाददाता से बात करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने बताया कि जनपद में विकास कार्य निरंतर होते रहेंगे ऐसा वादा है। उन्होंने बताया कि पुरे प्रदेश भर में डबल इंजन की सरकार गांव-गांव तक विभिन्न रूप से विकास कार्य कर रही है और हापुड़ को विकासशील बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। इस मौके पर बलजीत हूण, धर्मवीर नेता, महेंद्र सिंह, गजेन्द्र हूण, अजब सिंह नागर, कंवर हूण, अशोक हूण, विवेक शर्मा, सागर हूण आदि लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।