Homeबाराबंकीनशा मुक्त समाज बनाने की ली गयी शपथ

नशा मुक्त समाज बनाने की ली गयी शपथ

नशा मुक्त समाज बनाने की ली गयी शपथ

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। दुख के थपेड़े कभी तोड़ देते हैं और कभी बड़े बदलाव का हौसला दे जाते हैं। सांसद व मंत्री कौशल किशोर के बेटे आकाश किशोर उर्फ जेबी की नशे की आदत के चलते मौत के बाद उसी हौसले की मिसाल है नशा मुक्त समाज आंदोलन। नशे के खिलाफ सांसद की इस मुहिम की औपचारिक शुरुआत आज से लगभग दो वर्ष पूर्व गांधी भवन में पहले संकल्प समारोह से शुरू हुई थी।

इस समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1000 युवाओं के नशामुक्त समाज की शपथ के साथ की थी। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए सांसद बाराबंकी के निर्देश पर पारख महासंघ के जिलाध्यक्ष सुशील रावत जिले के विद्यालयों में नशामुक्ति की शपथ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ज्ञात हो कि मंत्री के पुत्र आकाश किशोर की पुण्यतिथि पर नशा न करने का संकल्प लेने की एक मुहिम चलाकर यह आयोजन किया गया है जिसका मुख्य उद्देश्य समाज को नशामुक्त कराना है। जनपद के 500 से अधिक विद्यालयों में शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों द्वारा नशामुक्त समाज बनाने हेतु नशामुक्त अभियान के तहत शपथ ली गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read