Homeप्रयागराज'सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो' जैसे नारों से अल्लापुर...

‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’ जैसे नारों से अल्लापुर में मतदान के लिये किया गया प्रेरित

‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’ जैसे नारों से अल्लापुर में मतदान के लिये किया गया प्रेरित

13 पहचान पत्रों में किसी एक से 25 मई को करें अपने मताधिकार का प्रयोग: राम मूरत
एमके मिश्रा/हेमन्त शुक्ला
प्रयागराज। “सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो” इसी उद्देश्य और भावना के साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के केन्द्रीय संचार ब्यूरो प्रयागराज द्वारा छठें चरण के प्रचार अभियान के समापन के दिन आज स्वीप के तहत अल्लापुर रामलीला मैदान में नगर निगम के सहयोग से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।


कार्यक्रम के आयोजन एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए ब्यूरो के कार्यक्रम प्रभारी राम मूरत ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में एक-एक मत की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। छठें चरण के मतदान तिथि 25 मई को सबसे पहले मतदान के कार्य को प्राथमिकता दें। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वोटर आईडी कार्ड को लेकर तेरह मतदाता पहचान पत्रों को स्वीकार किया गया है जिनमें से किसी एक को दिखाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा सकता है।
नगर निगम के जोनल अधिकारी संजय ममगई ने अपस्थित लोगों को जाति, धर्म, वर्ग और बिना किसी प्रलोभन के अपना मतदान करने के लिए शपथ दिलायी। साथ ही कहा कि मतदान हमारे लोकतंत्र की नींव है। यह सिर्फ एक अधिकार नहीं, बल्कि नैतिक जिम्मेदारी भी है।
इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय मूछ नर्तक आर.के. तिवारी उर्फ दुकान जी और ब्यूरो के पंजीकृत जादूगर रवीन्द्र कुमार एण्ड पार्टी प्रयागराज ने मनोरंजन के साथ उपस्थित मतदाताओं को शत—प्रतिशत मतदान के लिए संदेश दिया। कार्यक्रम में दौरान ब्यूरो के राम मूरत ने संचालित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में संजय पाल, अशोक पटेल, रंजीत कुमार, सुधीर द्विवेदी, विक्रम यादव, मनीष मौर्या, पंकज, सत्य प्रकाश मिश्र को अतिथियां ने ब्यूरो की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 महेश कुमार, आचार्य कौशल किशोर मिश्र, सुधीर द्विवेदी, सत्य प्रकाश मिश्र, दुर्गेश दुबे एडवोकेट, टाबिन्स केसरवानी, सतीश गुप्त, सतीश सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read