साइकिल रैली निकालकर लोगोें को किया गया जागरूक
अब्दुल शाहिद
मोतीपुर, बहराइच। स्थानीय क्षेत्र के मटेही कलां में संचालित एसआरकेडी एलपी यादव इंटर कालेज में विद्यालय प्रशासन व एसएसबी की ओर से नशीले पदार्थों के उपयोग करने और अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूकता व साईकिल रैली का आयोजन किया गया।

विद्यालय प्रांगण से रैली तेलियनपुरवा होते हुए चौधरी गांव पहुंची। निरीक्षक साकिर बेग द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश पढ़कर लोगों को बताया गया तथा नशीले पदार्थों के रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य पंकज यादव, नीरज, कुलदीप व 59वीं वाहिनी एसएसबी समूह के समस्त जवान उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












