अवध कॉलेजिएट विद्यालय का परीक्षाफल रहा शत-प्रतिशत
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। अवध कॉलेजिएट विद्यालय रामगढ़ कॉलोनी कानपुर रोड लखनऊ का यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। हाईस्कूल परीक्षा में 47 बच्चे शामिल हुए। सभी बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

हाईस्कूल परीक्षा में दिवाकर कुमार ने 89.3 प्रतिशत अंक अर्जित किये। इंटरमीडिएट परीक्षा में 100 बच्चे शामिल हुए जिसमें 84 बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए जिसमें आंचल यादव तथा जान्हवी शुक्ला ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये। विद्यालय के प्रबंधक सर्वजीत सिंह तथा निदेशिका जतिंदर वालिया ने सभी बच्चों को उनके उत्तम परीक्षाफल के लिये बधाई दी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















