चोरों ने नकाब लगाकर हजारों के सामान पर किया हाथ साफ
नीरज यादव
बरेली। अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुरकला में सुधीर यादव के सेलर एवं ऋषि पाल यादव के मोटरसाइकिल पंचर की दुकान में नकाब लगाकर चोरों ने हाथ साफ किया। सुधीर ने बताया कि बीती रात चोरों ने सेलर के पीछे दीवार में नकाब लगाकर एक अल्टरनेटर 5 किलो वाट का 52 किलो वाट 80 किलो आटा बैटरी वाला पंखा बैटरी लीड लगभग 20000 का सामान चोर चोरी कर ले गए।

सुबह जब घर से सेलर पर आए तो देखा सामान नहीं था। तब उन्होंने दुकान खोलकर देखा तो उसमें सामान गायब था जब वह बाहर आए तो बराबर वाली दुकान किराए पर दे रखी थी। ऋषि पाल के मोटरसाइकिल की दुकान है। उसकी दीवार में पीछे नकाब लगा था। सूचना पर ऋषि ने जब आकर दुकान खोली तो देखा कि उनकी दुकान में से 1 एलटी नेटर मशीन वेल्डिंग मशीन मोटरसाइकिल के 10 टायर मोटरसाइकिल के 20 ट्यूब, लोहे का घन आदि छोटा मोटा सामान जिसकी कीमत लगभग 40,000 बताई जा रही है। थाना अलीगंज में लिखित सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने जांच पड़ताल किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












