HomeVaranasiजायसवाल क्लब के होली मिलन में लोगों ने मचाया धमाल

जायसवाल क्लब के होली मिलन में लोगों ने मचाया धमाल

जायसवाल क्लब के होली मिलन में लोगों ने मचाया धमाल

जमकर उड़े अबीर-गुलाल, गले मिलकर एक-दूसरे ने दी बधाई
सुरेश गांधी
वाराणसी। जायसवाल क्लब के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह में लोगों ने जमकर धमाल मचाया। नाटी इमली स्थित गणेश मंडपम् में स्वजातीय बंधुओं के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मौज मस्ती करते हुए जमकर गुलाल उड़ाया। टीवी कलाकारों ने अपने गीत-संगीत सुनाकर लोगों को गुनगुनाने पर विवश किया तो युवा बच्चों ने देशभक्ति के कई जीवंत एकांकी प्रस्तुत कर लोगों को वाह करने पर मजबूर किया।

खासकर भक्ति गीतों से भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपने सुरों का जलवा बिखेरने वाले गोपाल जायसवाल ने होली गीतों से सभी को बृन्दावन में मौजूदगी का एहसास कराया। इस दौरान लोगों ने लजीज व्यंजनों का आनंद भी लिया और लोगों ने राधाकृष्ण के स्वरूपों के साथ फूलों की होली भी खेली। कार्यक्रम का उद्घाटन हरिद्वार से आये स्वामी संतोषानंद जी महराज व मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने पूज्य राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु भगवान के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूबे में पुनः स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री बने रविन्द्र जायसवाल ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए समापन किया। इस मौके पर जायसवाल क्लब के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने मुख्य अतिथि रवीन्द्र जायसवाल व मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल का स्वागत करने के बाद क्लब के स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। विधायक रमेश जायसवाल ने विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लिए महती भूमिका निभाने वाले, कलाकार एवं मेधावी बच्चों को प्रसस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गणेश वंदना से की। इसके बाद समाज के बच्चों ने होली के रंगों में भोजपुरी की मिठास घोल कर उपस्थित लोगों को थिरकने पर विवश कर दिया। राधा एवं नटखट गोपाल बने बच्चों ने जब गुलाब की पंखुड़ियों से होली खेली और होरी गीतों पर मोहक नृत्य ने लोगों को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। इस दौरान पंडाल में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को होली की बधाई देते हुए अबीर गुलाल लगाकर गले मिले। जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि संगठन समाज के उत्थान के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि जल्द ही जायसवाल समाज के सभी वर्ग एवं उपवर्ग को एकजुट कर बड़ा सगंठन तैयार किया जाएगा। समाज का सम्मान हो यही हमारा नारा है। उन्होंने स्वजातीय लोगों से अपने अतीत और समाज के महापुरुषों से प्रेरणा लेने की अपील की। मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि किसी समाज के लिए शिक्षा जरुरी है। शिक्षा का कोई विकल्प नहीं है।

समाज की राजनीतिक भागीदारी के संबंध में उन्होंने कहा कि जायसवाल बंधुओं को एकजुटता के साथ अपनी ताकत का अहसास कराना होगा। तभी राजनीतिक क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। समाज को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर राजनीतिक भागीदारी के लिए हर परिवार से एक-दो बच्चों को आगे आना होगा। विधायक रमेश जायसवाल ने समाज में व्याप्त भेदभाव को मिटाने पर जोर देते हुए कहा कि सामाजिक बुराइयों को दूर कर एकजुटता के साथ आगे बढे़। जायसवाल क्लब का यह पहल सराहनीय है। इस तरह के आयोजनों से आपसी सद्भाव बढता है। जायसवाल क्लब की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष रानिका जायसवाल ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में समाज की महिलाओं एवं बेटियों ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाने में अपनी महती भूमिका निभाई है। इस अवसर पर क्लब के नेपाल अध्यक्ष प्रभु जायसवाल, क्लब के संरक्षक राजकुमार जायसवाल, चहनिया ब्लाक प्रमुख अरुण जायसवाल, आबकारी निरीक्षक संगीता जायसवाल, सब रजिस्ट्रार दीपक जायसवाल, डा. बृजेश जायसवाल, डा. मनीष चौधरी, डा. लीजा चौधरी, स्वीटी जायसवाल, दुद्धी से आये रवीन्द्र जायसवाल, भगवान दास जायसवाल, जमुना प्रसाद जायसवाल, रमेश हाइडिल, नीरज जायसवाल, शरद जायसवाल, केशव शिवहरे, जीतचंद्र, अजय जायसवाल, अरविन्द, रीना सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Happy Holi: Rahul Prajapati | Pavitra Flex & Press | Mob.: 9454714532, 8922834701

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read