एक करोड़ रूपये का अफीम बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

एक करोड़ रूपये का अफीम बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

आकाशदीप
शाहजहांपुर। एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थ की रोकथाम व मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में संजीव बाजपेयी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण व अरविन्द कुमार क्षेत्राधिकारी तिलहर के निर्देशन में थाना कटरा पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई।

पुलिस के अनुसार प्रवीण सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा के नेतृत्व ने थाना कटरा की पुलिस टीम द्वारा मिली सूचना पर कटरा तिलहर हाईवे खुसरो करलेज के पास से सुखवीर सिंह, धर्मपाल व सुरेन्द्र पाल को कुल 1 किलो अफीम, 3 मोबाइल व 2000 रूपये व एक ट्रक के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना कटरा में मुकदमा दर्ज कर सभी अभियुक्तों को चालान न्यायालय भेज दिया गया। वहीं पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग बैजनाथ खनपुरा थाना तिलहर से अफीम लेकर ट्रक से पंजाब ले जाकर बलकार सिंह जो जनपद पटियाला का रहने वाला है, को अफीम बेच देते हैं। इससे पहले भी कई बार बलकार सिंह को अफीम बेच चुके हैं। आज भी अफीम को ट्रक ने छुपाकर पटियाला पंजाब ले जा रहे थे कि पकड़े गये।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Happy Holi: Rahul Prajapati | Pavitra Flex & Press | Mob.: 9454714532, 8922834701

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat