विद्यालय युग्मन पर अभिभावकों में भड़का रोष
तेजस टूडे सं.
सोनू गुप्ता
रामनगर, जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई रामनगर द्वारा शिक्षक संघ की ब्लाक कार्यकारिणी एवं संघर्ष समिति द्वारा ब्लॉक संसाधन केंद्र रामनगर पर बैठक की गई।
इस मौके पर विकास खंड रामनगर के 26 विद्यालय को बंद करने के लिए युग्मन सूची जारी किया गया है। इस संबंध में विद्यालयों में प्रबंध समिति एवं अभिभावकों की बैठक कराया गया जिसमें प्रबंध समिति के सदस्यों एवं अभिभावकों द्वारा विद्यालय को बंद करने पर असहमति का प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव को विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा संगठन को उपलब्ध कराया गया।
साथ ही बताया गया कि संबंधित विद्यालय के अभिभावक एवं ग्राम प्रधान विद्यालय को कहीं अन्यत्र ले जाने के लिए सहमत नहीं है। अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय दूर होने से छोटे बच्चे विद्यालय तक नहीं पहुंच पाएंगे और हम सबको बहुत असुविधा होगी। उक्त सभी विद्यालयों के प्रस्ताव को जिला कार्यकारिणी को दिया गया है जिस पर उचित समाधान कराया जा सके।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक संगम नागर, डॉ अरुण सिंह, राजेश यादव, महेंद्र प्रजापति, सत्येंद्र यादव, वीरेंद्र सिंह, विष्णु तिवारी, वरुण यादव, राम कमलेश गौतम सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















