HomeJaunpurविद्यालय मर्जर के आदेश पर अभिभावकों संग शिक्षक संघ की हुई बैठक

विद्यालय मर्जर के आदेश पर अभिभावकों संग शिक्षक संघ की हुई बैठक

विद्यालय मर्जर के आदेश पर अभिभावकों संग शिक्षक संघ की हुई बैठक

तेजस टूडे सं.
बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। बीआरसी सिरकोनी के प्रांगण में सोमवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक कार्यसमिति की ग्राम प्रधान, एसएमसी के सदस्यों और अभिभावकों के साथ विद्यालय मर्जर एवं पेयरिंग को लेकर बैठक हुई। सिरकोनी ब्लॉक पदाधिकारियों द्वारा बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों के मर्जर/पेयरिंग करने की योजना के बारे में विस्तार से बताया गया जिस पर मर्ज हो रहे विद्यालयों के ग्राम प्रधान/अभिभावकों द्वारा आपत्ति जताई गई और कहा गया कि अधिकांश अभिभावक मजदूर वर्ग से संबंधित है। वे अपनी रोजी रोटी के लिए दिन भर घर से बाहर काम करते हैं। गांव में विद्यालय रहने से वे बच्चे की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर निश्चिंत रहते थे परन्तु विद्यालय के दूसरे गांव में मर्ज हो जाने से उनके छोटे—छोटे बच्चे स्कूल कैसे जायेंगे। रास्ते में आवारा पशुओं से वे सुरक्षा कैसे करेंगे। आये दिन की घटनाओं को देखते हुए उनकी बच्चियों का अकेले दूर पढ़ने जाने को लेकर भी अभिभावकों में काफी चिंता दिखाई दी।
ग्राम प्रधानों ने यह भी कहा कि गांव में विद्यालय रहता था तो स्वतंत्रता दिवस की प्रभातफेरी, स्वच्छता अभियान, महिला सशक्तिकरण, संचारी रोगों के रोकथाम सहित बहुत सी जानकारियां विद्यालय के माध्यम से मिलती थीं जिससे ग्रामसभा के लोग लाभान्वित होते थे। अपने कार्य व्यवहार में शामिल करते थे परन्तु विद्यालय मर्ज होने से जहां बच्चे पढ़ाई से वंचित होंगे, वहीं ग्रामवासी नई जानकारियों एवं नए नए नवाचारों से वंचित हो जाएंगे। विद्यालय मर्जर कत्तई न किया जाय, सरकार को इस पर रोक लगानी चाहिए।
इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग को जल्दबाजी में निर्णय नही लेना चाहिए। उन्हें अभिभावकों के पक्ष को सुनना चाहिए और उसके अनुरूप ही निर्णय करना चाहिए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read