HomeJaunpurविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

तेजस टूडे सं.
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के करीमपुर गांव में विवाहिता ने बन्द कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना सोमवार प्रातः लगभग 9 बजे की है। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासिनी गीतांजलि उपाध्याय (35) पत्नी विपिन उपाध्याय सुबह मोबाइल पर पति से बातचीत कर रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई जिससे आक्रोशित होकर गीतांजलि घर में कमरा भीतर से बन्द कर साड़ी का फन्दा लगाकर फांसी लगा ली। पति द्वारा पुनः फोन लगाने पर जब मोबाइल रिसीव नहीं हुआ तो उसने परिवार वालों के पास फोन करके पत्नी के फोन रिसीव न होने की जानकारी दी। परिवार वाले कमरे के पास पहुंचे तो कमरा भीतर से बन्द देखकर आवाज लगाये। जब भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो परिजन किसी अनहोनी की आशंका से सहम गये। आनन-फानन में परिजन दरवाजा तोड़कर अन्दर घुसकर तो भीतर का दृश्य देखकर अवाक रह गये। गीतांजलि का शरीर हवा में लटक रहा था। परिवार वाले उसे नीचे उतारकर तत्काल अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका का पति संगीत से जुड़कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह 4 दिन पूर्व घर से संगीत कार्यक्रम में गया था। मृतका की दो पुत्रियां सीता 8 वर्ष तथा गीता 6 माह की है। घटना की सूचना पति और मायके वालों को दी गई है। विवाहिता के मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम द्वारा घटना की छानबीन की गई। उपनिरीक्षक प्रेमशंकर सिंह ने बताया कि विवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली है। शव को अन्त्त्य परीक्षण हेतु भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read